फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोह बूल्हा में दो स्लेटपोश मकान आग से राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कड़ोहता में पड़ने वाले गांव मनोह बूल्हा में बुधवार दोपहर बारह बजे दो स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गए। मकानों में आग लगने के कारण दो परिवारों को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। रशमा देवी पत्नी मेहर चंद और रिखी राम पुत्र मनसू राम के स्लेटपोश मकान बुधवार दोपहर को आग लगने के कारण जल गए। आग लगने के समय दोनों परिवारों के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। घरों से धुआं उठता देख पास में मनरेगा कार्यों पर लगे मजदूरों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुन कर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिशें की, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घरों में लगी आग को बुझाया व परिवार के सदस्यों को सूचना दी। उधर, पंचायत प्रधान संतोष धीमान, उपप्रधान विरेंद्र डोगरा और वार्ड सदस्य शम्मी कुमार ने मौके का दौरा किया। प्रधान ने कहा कि दोनों घरों की छतों व ऊपरी मंजिल में रखा सामान जलकर राख हो गया है। जिस कारण रशमा देवी का करीब ढाई लाख रुपये का और रिखी राम का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, तहसीलदार भोरंज अमर सिंह का कहना है कि हलका पटवारी को मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए भेज दिया है। परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें