फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी आयोग से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत गाम पंचायत री के निवासी फौना राम मर्डर केस में मृतक के परिजनों ने एससी एवं एसटी आयोग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतक के परिजनों ने पत्र में कहा है कि फौना राम ने उसके साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के नाम लिखवाएं हैं, जो अनारक्षित वर्ग से हैं। जबकि फौना राम का परिवार दलित है। लेकिन पुलिस ने चार में से केवल एक ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेहात्मक बताया है। बीती नौ सितंबर को जमीनी विवाद के चलते फौना राम के साथ गांव के कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन

इसके बाद फौना राम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन 11 सितंबर को फौना राम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने फौना राम के बयान के अनुसार चार में से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जबकि बाकी तीन में से दो के खिलाफ कोई सबूत न होने के कारण उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं एक व्यक्ति भारतीय सेना में है। पुलिस ने बताया कि सैनिक की मोबाइल फोन कॉल डिटेल निकाली तो उसकी लोकेशन उस दिन लेह की मिल रही है। इस पर पुलिस भी सतर्क हो गई है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। दो लोगों की संलिप्तता मारपीट में नहीं पाई जा रही है। जबकि एक युवक की मोबाइल लोकेशन उस दिन लेह की आ रही है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, यदि शेष कथित दोषियों की संलिप्तता मामले में पाई जाती है तो कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें