फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। रानीताल-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपमंडल नादौन के साथ लगते कौना गांव में सड़क दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। नादौन की ओर आ रहा टाइलों से लदा हुआ बड़ा ट्रक मार्ग में एक कार को बचाते हुए सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर ट्रक के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक बलजीत सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब ने बताया कि वह अपने सहयोगी 18 वर्षीय हरमन सिंह के साथ चंडीगढ़ से आ रहा था कि वीरवार दोपहर के समय एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक कार तथा अन्य वाहन को बचाते हुए वाहन पलट गया। इसी दौरान एक स्कूटी भी सड़क पर स्किड हो गई। जिस पर सवार अनूप कुमार और उसकी पत्नी नीलम निवासी गांव भडोली भी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. दामन ठाकुर ने बताया कि स्कूटी सवार पति-पत्नी सहित ट्रक चालक और कंडक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना नादौन से जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें