बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत महारल के एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाथरूम में मिला है। व्यक्ति के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं करवाई है और न ही किसी पर कोई शक जाहिर किया है। इस कारण मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है।
45 वर्षीय व्यक्ति अपनी माता के साथ घर पर रहता था। उसकी माता अपने मायके गई हुई थी। जब वह मंगलवार को मायके से वापस आई तो देखा कि बाथरूम में उसके बेटे का शव पड़ा है। बेटे की लाश देखकर मां के होश फाख्ता हो गए। उसने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया और मंगलवार दोपहर को शव का संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बड़सर जय नंद शर्मा का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।