फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा घोटाले का मुख्य आरोपी रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दी बल्यूट कृषि सहकारी सभा हमीरपुर में करोड़ों के घोटाले मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 24 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सचिव को पुलिस ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव करीब 10 महीनों से फरार चल रहा था। करोड़ों रुपये के गबन मामले में अब शीघ्र ही इस घोटाले से जुड़ी अन्य परतें खुलने की उम्मीद है। दी बल्यूट कृषि सहकारी सभा में करीब 700 खाताधारकों की पूंजी जमा है। वर्ष 201 -12 और वर्ष 2012-13 के स्पेशल ऑडिट के दौरान एक करोड़ 45 लाख रुपये का गबन सामने आया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही 186 खाताधारकों के नाम पर एक करोड़ 82 लाख रुपये का फर्जी लोन का मामला भी सामने आया था। करीब 3 करोड़ रुपये का घपला इस सोसाइटी में बताया जा रहा है। गबन उजागर होने के बाद सभा का सचिव 24 अप्रैल 2017 को सोसाइटी के कार्यालय में एक सुसाइड नोट छोड़कर अपनी पत्नी व बच्चों समेत फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में सरकारी सभा के सचिव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट का गठन किया। इसी बीच सभा के पूर्व सहायक सचिव जो कि एक बैंक का कर्मचारी भी है को भी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सचिव को रविवार को कोर्ट से 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें