फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं के छल्ले उड़ाते पकड़े दो पुलिस कर्मी, मौके पर हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बस अड्डे पर धुएं के छल्ले उड़ाते दो पुलिस जवानों को मौके पर पकड़ा गया। दोनों पुलिस कर्मियों का नादौन थाने के ही एक अन्य कर्मचारी ने मौके पर चालान काटा। ड्यूटी पर तैनात नादौन पुलिस के आरक्षी केसर चंद ने धूम्रपान कर रहे दो पुलिस वालों के चालान काटकर मिसाल पेश की है। इस कार्य की लोगों तथा पुलिस अधिकारियों में काफी प्रशंसा की जा रही है। केसर चंद नादौन बस स्टैंड पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस थाना नादौन की ओर से तैनात है। वहीं सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट, बीड़ी पीकर प्रदूषण फैलाने वालों के चालान काटकर मौके पर ही जुर्माना वसूलने का जिम्मा भी उन्हें सौंपा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब केसर चंद ने बस स्टैंड पर सार्वजनिक स्थल पर दो लोगों को सिगरेट पीते देखकर चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की तो इन्होंने केसर चंद को बताया कि वह भी पुलिस कर्मी हैं और उनके चालान न किए जाएं। केसर चंद ने उनसे साफ तौर पर कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। ऐसे में केसर ने दोनों का चालान काटकर जुर्माना वसूला। केसर चंद के इस कार्य की खूब प्रशंसा की जा रही है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह ने कहा कि केसर चंद की ओर से उठाया गया कदम काफी सराहनीय है। कानून की नजर में सभी एक समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें