फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ में दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से घुमारवीं रोड पर स्थित मैड़ गांव में एक सुनार की दुकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ किलोग्राम चांदी उड़ाकर ले गए हैं। चोरों ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। वहीं, रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर संबंधित दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर एएसपी बलवीर सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के डिडवीं टिक्कर गांव निवासी राकेश सोनी मैड़ में सुनार की दुकान करते हैं। शनिवार शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस आ गए। इसके बाद रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान के अंदर रखी डेढ़ किलोग्राम चांदी पर हाथ साफ कर लिया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। मालिक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। वहीं दुकान में चोरी होने से क्षेत्रवासियों में भी दहशत का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें