फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी की छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ती ग्राम पंचायत धिरवीं के गांव रोहिं की नाबालिग छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है औरमामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहिं गांव की काजल (15) नौंवी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने पुलिस में दिए बयान के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। जहां पर छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएचओ भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें