भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक नाबालिग को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाने का मामला दर्ज हुआ है। भोरंज उपमंडल के एक गांव की नाबालिग रविवार सुबह घर से निकली और जब शाम को घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने रिश्तेदारों व दोस्तों को फोन कर ढूंढा लेकिन नाबालिग कहीं नहीं मिली।
इसके बाद परिजनों ने लड़की के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाने का मामला भोरंज कार्यकारी थाना स्थित जाहू में दर्ज करवाया है। बता दें कि भोरंज थाना में 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के कारण इसे अस्थायी रूप से जाहू चौकी में शिफ्ट किया गया है। लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बेटी को भगा ले गया है। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।