हमीरपुर। महिला थाना हमीरपुर ने महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है, जबकि पति ने भी अपने ससुरालियों के खिलाफ उससे मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
वार्ड नंबर 2 रामगली तहसील और जिला हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 जुलाई को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था तो करीब 10:41 बजे सुबह उसे घर से पत्नी ने फोन कर बोला कि घर पर आ जाओ, उसके माता-पिता आए हैं। इस पर वह घर पर आ गया। जैसे ही यह कमरे में गया तो वहां पर मौजूद इसके ससुराल पक्ष के 5-6 व्यक्तियों ने इसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकियां भी दी। उधर, इसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ पति और सास-ससुर ने मारपीट की है और दहेज के लिए परेशान करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि दोनों की शिकायत के आधार पर भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।