अणू में रिहायशी मकान में आग के कारण हुआ नुकसान।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते अणू कस्बा के वार्ड 4 में एक रिहायशी आग लगने से मकान की ऊपरी मंजिल की छत और वहां रखा सामान स्वाह हो गया है। परिजनों ने धुआं और आग की लपटें देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। विभागीय टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर शेष मकान व साथ लगते दो अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया।लीडिंग फायर ऑफिसर देवेंद्र भाटिया ने कहा कि आग को काबू कर लिया गया है। इस घटना में पीड़ित को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।