फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर पार्क बाइक में लगी आग, जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जलाडी गांव में घर की छत पर पार्क की गई एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना का पता तब चला जब कुछ जलने की बदबू आने लगी। परिजनों ने इसमें किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका जताई है। बनीत सिंह पुत्र उपदेश सिंह ने बताया कि जब से लॉकडाउन चल रहा है तब से ही उसने अपनी बाइक सड़क किनारे स्थित अपने घर की छत पर खड़ी की है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कर्फ्यू के दौरान जब पूरा परिवार घर के अंदर बैठा था तभी परिजनों को कुछ जलने की बदबू आने लगी। इसी दौरान जब परिजनों ने घर के बाहर आकर देखा तो बाइक धू-धू करके जल रही थी। बनीत ने बताया कि परिजनों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। विनीत ने बताया कि इस संबंध में नादौन थाने में सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें