फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोचना छोड़ प्रदेश हित में सहयोग करें कांग्रेस पार्टी : विनोद ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठा प्रचार कर रहे हैं और प्रदेश की जनता में भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की कोरोना वायरस से निपटने के कदमों की तारीफ की तथा 6 लाख रुपये की राशि सहयोग स्वरूप दी। लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिये अनापशनाप बयान दे रहे हैं। हाल ही में हिमाचल भवन चंडीगढ़ के बारे में दिये गये बयान भी झूठे सिद्ध हुए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी झूठ के पुलिंदों में लिपटे इन बयानों की कड़ी आलोचना करती है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए अति सराहनीय क़दम उठा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए एहतियात के कदम संपूर्ण प्रदेश की जनता को इस महामारी से बचाने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शिता से प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सका है।
प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के लिए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सरकार को साधुवाद देती है। साथ ही प्रदेश के लोगों से भी अपील करती है कि सरकार का सहयोग करें और सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखें। सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदम जनता को इस महामारी से बचाने के लिए उपयुक्त हैं और उनका पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें