फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चाबी नहीं दी तो बीटेक उत्तीर्ण युवक ने खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक ने हाल ही में बीटेक की थी। बीटेक करने के बाद युवक घर पर रहता था। युवक को गंभीर हालत में सुजानपुर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की पहचान अमित शर्मा पुत्र विजयपाल निवासी वार्ड नंबर आठ नगर परिषद सुजानपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को अमित शर्मा घर पर ही था। उसने अपने पिता से बाइक की चाबी मांगी। पिता ने चाबी देने से इंकार कर दिया। मोटरसाइकिल के लिए मना करने के बाद अमित घर से बाहर आ गया। कुछ ही देर में जब वापस लौटा दो माता-पिता से पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीते ही उल्टी करने लगा। इस पर परिजनों को उस पर शंका हुई और उन्होंने मोहल्ले में शोर मचाया। उसे गंभीर हालत में सुजानपुर अस्पताल ले आए। जहां से उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कुछ सप्ताह पूर्व सुजानपुर के एक रेन शेल्टर में कॉलेज के छात्र की लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि अमित शर्मा की उससे गहरी दोस्ती थी। छात्र की मौत के सिलसिले में पुलिस ने उसे कई बार पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। कॉलेज छात्र की मौत के पीछे पुलिस नशे का सेवन कारण मान रही थी। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि 23 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें