फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बड़सर में 14 ग्राम चरस सहित दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे कस्बे के नजदीक दो युवकों से 14 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस समय-समय पर गश्त लगा रही है। पूर्व में भी जिला मुख्यालय, सलौणी व सुजानुपर कस्बे में इस माह चिट्टा और चरस पकड़ी गई है।
विज्ञापन

मैहरे कस्बे के पास दो युवक गौरव ठाकुर निवासी दुलेड़ा डाकघर कसबाड़ तहसील बड़सर और रिषभ कुमार निवासी खगरू तहसील बड़सर जिला हमीरपुर से पुलिस ने 14 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों युवक वीरवार शाम को स्थानीय कस्बे के पास पैदल जा रहे थे। इस दौरान बड़सर पुलिस की टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास 14 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि दो युवकों से 14 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें