फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेल में चिट्टा पहुंचाने वाले नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पांचवीं गिरफ्तारी

Tue, 01 Sep 2026 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कारागार हमीरपुर में चिट्टा और प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पांचवीं गिरफ्तारी की है। सदर पुलिस ने हमीरपुर शहर के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उसकी संलिप्तता पहले पकड़े गए आरोपियों से सामने आई है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है।
मामला 15 जुलाई का है। सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर अज्ञात व्यक्ति ने एल्युमीनियम फॉयल में लिपटा पैकेट जेल परिसर में फेंक दिया था। कैदियों तक पहुंचने से पहले ही पैकेट पकड़ लिया गया।
तलाशी में करीब डेढ़ ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन, नशीले कैप्सूल व दवाइयां, बीड़ी, लाइटर और नकदी बरामद हुई थी। पांचवीं गिरफ्तारी के बाद जेल तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वाले नेटवर्क और आरोपियों के बीच संपर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अब तक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने हाल ही में चौथे आरोपी हमीरपुर निवासी राजेश उर्फ राका को गिरफ्तार किया था। राजेश पहले से 39 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में जिला कारागार में बंद था।
विज्ञापन

पुलिस मामले में गहन जांच कर रही है। मामले में पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें