नादौन के चिल्लियां गांव में सड़क किनारे रास्ते पर जमा पानी । स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। चिल्लियां गांव में सड़क निर्माण के बाद पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है। सड़क के किनारे नालियां और ड्रेन पाइप नहीं लगाए जाने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है।
जलभराव के कारण ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के दोनों ओर ढलान होने के कारण पानी एक ही स्थान पर जमा हो जाता है।
यहीं से गांव का रास्ता शुरू होता है और पास में पुलिया व छोटा नाला भी है। लंबे समय तक पानी खड़ा रहने से बदबू और गंदगी की समस्या भी पैदा हो रही है।
स्थानीय लोगों ने एसडीएम निशांत शर्मा को शिकायत देकर सड़क किनारे उचित जल निकासी व्यवस्था करवाने की मांग की है। एसडीएम ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।