फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार में अवैध कब्जों पर कसा शिकंजा, 10 रेहड़ियां जब्त

Thu, 13 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में नगर परिषद के कर्मचारी अवैध कब्जों को  हटाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद सुजानपुर ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने जेई तिलक राज की अगुवाई में सिविल अस्पताल के सामने प्रस्तावित रेहड़ी मार्केट की जगह से अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन

इस दौरान 10 रेहड़ियां जब्त की गईं। कार्रवाई से पहले संबंधित खोखा धारकों को नोटिस जारी कर सोमवार तक कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। समयसीमा समाप्त होने के बाद परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जे हटवाए।
अब खाली जगह पर जल्द मार्किंग की जाएगी और एक-दो दिन में रेहड़ी-फड़ी मार्केट को व्यवस्थित किया जाएगा। मुख्य सड़क के किनारे नालियों के ऊपर लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

परिषद ने पिछले वर्ष भी इन्हें निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब परिषद ने व्यवस्था लागू करने के लिए सख्ती शुरू की है।
रेहड़ी-फड़ी शिफ्टिंग के दौरान तहबाजारी व्यवस्था में कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। कुछ मृत लोगों के नाम पर तहबाजारी की पर्चियां कटने, आवंटित स्थान परिजन द्वारा दूसरे लोगों को देकर किराया वसूलने और पति-पत्नी दोनों के नाम अलग-अलग पर्चियां जारी होने के मामले सामने आए हैं।
कई आवंटियों द्वारा अपनी जगह दूसरे लोगों को किराये पर देने की बात भी सामने आई है। इन मामलों से नगर परिषद के सर्वे और आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
कोट
नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई जारी है। निर्धारित समयसीमा के बाद ही कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई है। जल्द ही मार्किंग कर रेहड़ियों को नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर टीहरा

सुजानपुर बाजार में नगर परिषद के कर्मचारी अवैध कब्जों को  हटाते हुए। संवाद

सुजानपुर बाजार में नगर परिषद के कर्मचारी अवैध कब्जों को  हटाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें