फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गड्ढों में तब्दील हुई ताल-चमनेड़ सड़क, जोखिम भरा हुआ सफर

Thu, 13 Aug 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकुमार कटोच, प्रधान कल्याण सभा  डिडवीं टिक्कर
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ताल से लंबलू होते हुए चमनेड़ तक जाने वाली करीब 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली का सामना कर रही है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों पर सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है।
बरसात के पानी से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर डंगे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टारिंग उखड़ने के कारण वाहन चालकों को एक-दूसरे को पास देने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

दयोट में क्षतिग्रस्त डंगा भी चिंता का कारण बना हुआ है। बरसात में सड़क किनारे की मिट्टी खिसकने से समस्या और बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर करीब छह वर्ष पहले टारिंग हुई थी। इसके बाद सड़क धीरे-धीरे खराब होती गई, लेकिन इसकी समुचित मरम्मत नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि यह सड़क आसपास के गांवों को जोड़ने के साथ रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन का प्रमुख माध्यम है।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का मौके पर निरीक्षण करवाकर गड्ढों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त डंगे को दुरुस्त करने और जल्द टारिंग करवाने की मांग की है। लोगों ने चेताया कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बरसात में सड़क की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
-


सड़क की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। बरसात के मौसम में वाहन चलाना काफी जोखिमपूर्ण है। लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में शीघ्र ही कदम उठाने चाहिएं, ताकि जनता को राहत मिल सके। -राज कुमार कटोच, प्रधान, कल्याण सभा डिडवीं टिक्कर



ग्रामीण सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। पांच वर्षों के बाद भी सड़क की मरम्मत न होने के कारण लोगों विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। -सुरजीत सिंह कटोच, पूर्व पंचायत उपप्रधान, डिडवीं टिक्कर


सड़क की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। पांच वर्ष के बाद मरम्मत करवाई जाती है, लेकिन बिटुमन के दाम बढ़ने से परेशानी हुई है। -गुलशन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग

राजकुमार कटोच, प्रधान कल्याण सभा  डिडवीं टिक्कर

राजकुमार कटोच, प्रधान कल्याण सभा  डिडवीं टिक्कर

राजकुमार कटोच, प्रधान कल्याण सभा  डिडवीं टिक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें