मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र की करेर पंचायत से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव ने करेर पंचायत में विकास कार्यों का जायजा लिया तथा जनसमस्याएं सुनीं।
लखनपाल ने कहा कि सभी गांवों को सड़कों के साथ जोड़ने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार किया जा रहा है। कई जगहों पर निजी भूमि के चलते सड़क निर्माण को लेकर बाधाएं भी आ रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह कर कहा कि सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि दान करने में भी लोग आगे आएं।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों को भी बदला जा रहा है। पुरानी पेयजल स्कीमों के जीर्णोद्धार पर भी जोर दिया जा रहा है। लखनपाल ने सभी अधिकारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस मौैके पर पंचायत प्रधान सुदर्शन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।