मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने 86.49 लाख रुपये लागत के भवनों और योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने ग्राम पंचायत टिप्पर और दरकोटी में 11-11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु औषधालयों का शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायत झंझयाणी में लगभग 12 लाख रुपये लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। आंशिक समावेशित बस्तियों के लिए पेयजल सुविधा देने के लिए 50 लाख से निर्मित बल्ली-सुगल-मश्लाणा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।
इस पेयजल योजना के शुरू होने से छह गांवों के लगभग 1400 लोग लाभांवित होंगे। सीपीएस ने बाद में राप्रापा कमलैड़ी में 2.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित कमरे का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
बड़सर के मक्कड़ में 30 लाख और समताना में आठ लाख से पशु औषधालय भवन बनाए जा रहे हैं। टिप्पर तथा भेवड़-सहेली सड़क को शीघ्र पक्का किया जाएगा। ग्राम पंचायत टिप्पर में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए उठाऊ पेयजल स्कीमों में सुधार किया जाएगा।
सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अजमेर ठाकुर ने कहा कि बागवानी, पशुपालन और कृषि को व्यवसायिक रूप में अपनाने के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अरविंद्र कौर डोगरा, डीपी अग्निहोत्री, सुरेंद्र अग्निहोत्री, राजेंद्र जार, मंजीत डोगरा, कैप्टन जसपाल, अमीं चंद प्रधान ग्राम पंचायत झंझयाणी मदन लाल, प्रधान ग्राम पंचायत टिप्पर केवल धीमान, एसई आईपीएच एसके चौधरी, एक्शियन राजेद्र कुमार, एसडीओ सुनील कुमार उपस्थित रहे।