मुख्य संसदीय सचिव (ग्रामीण विकास) इंद्रदत्त लखनपाल ने रावमापा धबीरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस वित्त वर्ष में शिक्षा पर 5,077 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीपीएस ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत गुग्गा गाथा की सराहना की। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सीपीएस ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्कूल प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत कर स्कूल गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता एनडी भारद्वाज ने स्कूल वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी।
इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत प्रधान स्नेह लता, प्रधान जामली पंचायत सतीश सोनी, प्रधान बड़ाग्रा पंचायत कौशल्य देवी, विपन डटवालिया, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा, शक्ति चंद, ओम प्रकाश, कृष्ण लाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बलदेव सिंह डटवालिया तथा विचित्र सिंह के अतिरिक्त अभिभावक उपस्थित रहे।