फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में आज से शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण

विज्ञापन
मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके अग्निहोत्री कोरोना वैक्सी? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंच गई। उपायुक्त देवश्वेता बनिक 16 जनवरी शनिवार को डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगी। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के फिजियोथैरेपी विभाग के कर्मचारियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

शनिवार को पहले दिन जिले में टीकाकरण के प्रथम दिन तीन केंद्रों पर 260 पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 100 लोगों, नागरिक अस्पताल नादौन और नागरिक अस्पताल बड़सर में 80-80 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगेगी। टीका लगाने के आधा घंटे तक सभी कर्मचारी अस्पताल में गहन निरीक्षण में रहेंगे। इसके बाद इन्हें घर भेजा जाएगा और अगले 48 घंटे तक निरीक्षण में ही रहेंगे। अगर किसी को काई एलर्जी या अन्य समस्या होती है तो स्वास्थ्य विभाग त्वरित कार्रवाई अमल में लाएगा।
प्रथम चरण में स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग से जुड़े कर्मी एवं उनके सहायक के तौर पर कार्य कर रहे आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मी व अन्य स्टाफ शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद 18 जनवरी, 22 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा एक फरवरी 2021 को जिला में चिह्नित 38 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इन सात दिनों में जिले के लगभग 5,238 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
उपायुक्त हमीरपुर कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ करेंगी। पहले दिन 260 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अगर किसी को कोई एलर्जी या अन्य कोई भी समस्या होती है तो स्वास्थ्य विभाग त्वरित कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अर्चना सोनी, सीएमओ हमीरपुर।---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें