उपमंडल की ग्राम पंचायत घलूं के साईं गांव के एक वृद्ध दंपति ने पंचायत पर उन्हें आईआरडीपी सूची हटाने और अपात्र लोगों को आईआरडीपी में डालने का आरोप लगाया है।
एसडीएम राकेश कुमार को दिए शिकायत पत्र में 84 वर्षीय हरिभज राम और उसकी पत्नी केसरी देवी ने आरोप लगाया है कि बिना बताए उनका नाम आईआरडीपी सूची से काट दिया है।
हरीभज राम ने कहा कि उसकी पत्नी दिव्यांग है, जबकि उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। उनके इकलौटे बेटे के देहांत के बाद वह दोनों घर पर अकेले रहते हैं।
उम्र के इस पड़ाव पर आकर बीमार होने की स्थिति में देखने वाला तक कोई नहीं। उन्हें आमदनी का भी कोई साधन नहीं है।
वर्तमान में उन्हें केवल वृद्धावस्था पेंशन से ही गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से गुहार लगाई है कि उनका नाम दोबारा आईआरडीपी सूची में शामिल किया जाए।
एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जांच करके वृद्ध दंपति को न्याय दिलाया जाएगा।