फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

आईटीआई हमीरपुर के प्राचार्य सुभाष चंद ने बताया कि अभ्यर्थी 13 से 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अभ्यर्थी 20 जुलाई तक अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर सकेंगे। खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 21 जुलाई को संबंधित संस्थानों में किया जाएगा। प्रथम चरण की सीटों का आवंटन 30 जुलाई को किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ पांच अगस्त तक संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद सात अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। प्राचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, प्रॉस्पेक्ट्स और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें