हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में सोमवार को चालकों-परिचालकों ने गेट मीटिंग कर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता चालक और परिचालक यूनियन जिला प्रधान विनय कुमार और पवन कुमार ने की।
विनय कुमार और पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार को देनदारियां देने के लिए छह मार्च तक समय दिया है। छह मार्च तक देनदारियां नहीं दी जाती हैं तो एचआरटीसी के चालक-परिचालक किसी भी हद तक गुजरने को तैयार होंगे। छह मार्च के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। निगम प्रबंधन और सरकार उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिचालकों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।