फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूटों पर चली निगम की बसें, पहले दिन कम मिली सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो से पहली जुलाई वीरवार से 13 अंतरराज्यीय रूटों पर बसें रवाना हुईं। निगम प्रबंधन ने इसके लिए पहले ही तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बसों को सैनिटाइज कर पंजाब, दिल्ली और हरिद्वार समेत तेरह विभिन्न अंतरराज्यीय रूटों पर भेजा। 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलीं, लेकिन पहले दिन वीरवार को इक्का-दुक्का सवारियों के साथ ही बसें रवाना हुईं। अधिकतर बसें अड्डे से खाली ही रवाना हुईं। हालांकि, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे सवारियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के चलने से प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में काम कर रहे सूबे के लोगों को घर आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन कारोबार भी पटरी पर लौटेगा। निगम ने हमीरपुर से चंडीगढ़ वाया भोटा बस सुबह 4.45 पर शुरू की है। वहीं, हमीरपुर से चंडीगढ़ से परवाणू बस सुबह नौ बजे हमीरपुर से रवाना हुई। हमीरपुर से दिल्ली वाया भोटा साधारण बस शाम साढ़े छह बजे रवाना हुई।
हमीरपुर चंडीगढ़ वाया भोटा बस शाम 3.10 पर, हमीरपुर से लुधियाना बस 11.40 पर, हमीरपुर चंडीगढ़ वाया धनेटा बस सुबह 6.40 पर, हमीरपुर दिल्ली वाया भोटा (चंडीगढ़ तक) सुबह साढ़े सात बजे, हमीरपुर से हरिद्वार (चंडीगढ़ तक) 12.40 पर, हमीरपुर से दिल्ली वाया धनेटा शाम 5.20 पर, हमीरपुर से हरिद्वार शाम 5.10 पर, हमीरपुर से अमृतसर सुबह साढ़े दस, हमीरपुर से होशियारपुर सुबह 8.25 बजे, हमीरपुर से दिल्ली शाम साढ़े सात बजे रवाना हुई। एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि फिलहाल 13 अंतरराज्यीय रूटों पर वीरवार से बसें भेजी गई हैं। पहले दिन कम सवारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें