कांगू में मेडिकल स्टाफ को सम्मानित करते भाजपा नेता।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क और दवाइयां उपलब्ध करवाईं और साथ ही मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को मास्क तथा फलों का जूस भेंट किया।
भाजपा नेता रघुवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से हमारा देश और प्रदेश भी अछूता नहीं बचा है। इस बीमारी से लड़ने में मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी जान को जोखिम में डाल कर मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कांगू क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर किरण कुमार कौशल, डॉक्टर हिमानी राणा और स्टाफ के अन्य सभी सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में यदि किसी गरीब के पास दवाइयों को खरीदने के लिए मुश्किल पेश आ रही हो तो उन्हें नि:संकोच बताएं। उनके साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।