फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में दूसरी मौत, 19 जून को दिल्ली से लौटी थी बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना महामारी से मंगलवार को जिले में दूसरी मौत हो गई है। सुजानपुर उपमंडल के बैरी गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला बीती 19 जून को दिल्ली से लौटी थी और हमीरपुर में संस्थागत संगरोध में थी। 22 जून को निमोनिया की शिकायत लेकर महिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंची थी। यहां पर महिला का सैंपल लिया गया और कोरोना पॉजिटिव आने पर महिला को मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर किया गया। मंगलवार को महिला ने वहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार तक जिले में कुल 245 संक्रमितों के साथ एक्टिव मामले 104 हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। इससे पूर्व गलोड़ क्षेत्र के दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा ने कहा कि महिला को संस्थागत संगरोध केंद्र से निमोनिया की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जिसे सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें