फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से आठवीं मौत, हमीरपुर की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Tue, 30 Jun 2020 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से हिमाचल में आठवीं मौत हो गई है। नेरचौक  कोविड अस्पताल में दाखिल हमीरपुर के जंगलबैरी की 80 वर्षीय महिला की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन शाम पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।  बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला ब्लड प्रेशर, मधुमेह व अन्य रोगों से भी जूझ रही थीं। 22 जून को वह कोरोना पाजिटिव निकली थीं और 23 को उन्हें भोटा से नेरचौक शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन


कोरोना से जिले में दूसरी मौत, 19 जून को दिल्ली से लौटी थी बुजुर्ग
कोरोना महामारी से मंगलवार को हमीरपुर जिले में दूसरी मौत हो गई है। सुजानपुर उपमंडल के बैरी गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला बीती 19 जून को दिल्ली से लौटी थी और हमीरपुर में संस्थागत संगरोध में थी। 22 जून को निमोनिया की शिकायत लेकर महिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंची थी। यहां पर महिला का सैंपल लिया गया और कोरोना पॉजिटिव आने पर महिला को मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर किया गया।

मंगलवार को महिला ने वहां दम तोड़ दिया। मंगलवार तक जिले में कुल 245 संक्रमितों के साथ एक्टिव मामले 104 हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। इससे पूर्व गलोड़ क्षेत्र के दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा ने कहा कि महिला को संस्थागत संगरोध केंद्र से निमोनिया की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जिसे सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें