फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित टैक्सी चालक की मौत

विज्ञापन
Corona infected taxi driver dies
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को फिर से कोरोना महामारी से भोरंज बस्सी में टैक्सी चालक की मौत से लोग दहशत में हैं। इससे पहले भी भोरंज में कोरोना से इस वर्ष चार मौतें हो चुकीं हैं। डुहका का 45 वर्षीय व्यक्ति पिछले पांच-छह दिन से अस्वस्थ होने के चलते घर में ही रह रहा था।
विज्ञापन

रविवार को ड्राइवर की तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई तो परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। जहां उसका कोरोना जांच के लिए टेस्ट किया गया। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद खराब हालत को देखकर व्यक्ति को कोरोना अस्पताल नेरचौक के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसका कोरोना नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इस बारे में सिविल अस्पताल भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने कहा कि टैक्सी चालक पांच-छह दिन से बीमार चला हुआ था। रविवार को कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। नेरचौक ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें