फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों विद्यार्थियों की होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
Corona infected students will be counseled - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद संस्थान प्रबंधन ने कोरोना से बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनआईटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. ललित अवस्थी की अध्यक्षता में वीरवार को संस्थान में एक आपात बैठक बुलाई गई। इसमें डीन छात्र कल्याण, होस्टल के वार्डन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. अवस्थी ने कहा कि संस्थान के जो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकले हैं, उनकी रोजाना काउंसलिंग होगी। इन विद्यार्थियों को छात्रावास में इम्युनिटी बूस्टर जिसमें जिंक और विटामिन सी टेबलेट और स्वास्थ्यवर्द्धक चीजें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही अदरक, नीम और इलायची का काढ़ा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी घर जाना चाहता है तो वाहनों की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। विद्यार्थियों को ऑक्सीमीटर भी दिए जाएंगे। साथ ही कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी लगातार संपर्क किया जाएगा। संस्थान में बीटेक और एमटेक अंतिम सेमेस्टर के करीब ढाई सौ विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। प्लेसमेंट के चलते वह संस्थान आए हैं, लेकिन उनमें से करीब 13 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकल गए हैं। जिसके चलते अब संस्थान ने उनके स्वास्थ्य को लेकर उचित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें