फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अवकाश पर आज भी बंद रहेंगे सभी लोकल रूट ठप

विज्ञापन
हमीरपुर में टियाले के नीचे बैठकर बस का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी अवकाश के चलते बुधवार को एचआरटीसी के लगभग सभी रूट बंद रहे। वहीं, वीरवार को भी अवकाश के कारण सभी रूट बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान अंतरराज्यीय 11 रूटों पर बसें दौड़ाई गईं। एचआरटीसी की जिले में इस समय 110 के करीब लोकल रूटों पर बसें दौड़ रही हैं। सरकारी अवकाश के कारण दो तीन रूटों को छोड़ सभी रूट बंद रहे।
विज्ञापन

जिस कारण निजी क्षेत्र, होटल, दुकानों, ढाबों आदि में कार्य कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग लंबे समय तक बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन, एचआरटीसी की बसें नहीं मिलीं। जिन क्षेत्रों में महज एचआरटीसी की ही बसें चलती हैं, उन क्षेत्रों के लोगों को निजी वाहन करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। जिससे लोगों को काफी आर्थिक भार झेलना पड़ा। उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि अवकाश के कारण लोकल रूटों को बंद किया गया है। वीरवार को भी सभी लोकल रूट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें