फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा और पिता-पुत्र व एक अन्य परिवार तीन सदस्य भी कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 27 मामले सामने आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। इसमें भोरंज उपमंडल के मां-बेटा, गवारडू के पिता-पुत्र और नादौन उपमंडल के एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। इतनी संख्या में कोरोना के मामले सामने आने के बावजूद जिला की जनता अभी तक सुरक्षित है। 27 में से 25 कोरोना संक्रमित लोग संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में थे। जिसके चलते इनके संपर्क में बहुत कम लोग आए। माना जा रहा है कि केवल दो लोग होम क्वारंटीन थे। जिसके बाद उनके घर के अन्य सदस्यों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है ताकि, गांव के अन्य लोगों में संक्रमण न फैले। 27 कोरोना संक्रमण के मामलों में पांच वीरवार प्रात: और पांच दोपहर को, छह दोपहर बाद, चार सायंकाल और सात संक्रमित मामलों की रिपोर्ट देर शाम प्राप्त हुई है। इनमें से अधिकांश लोग मुंबई से श्रमिक ट्रेन में लौटे थे, जबकि एक अन्य पंजाब के जालंधर से लौटा है। दोपहर को प्राप्त रिपोर्ट में से ग्वाल पत्थर क्षेत्र के करसोआ गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति एवं उनकी 73 वर्षीय माता राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी में संस्थागत संगरोध में रखे गए थे। इन दोनों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी प्रकार हटली क्षेत्र के एक व्यक्ति, उसकी बेटी व बेटा दियोटसिद्ध में संस्थागत संगरोध में रखे गए।
विज्ञापन

मुंबई से लौटे पांच अन्य लोगों के भी कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से जलाड़ी क्षेत्र के हरमंदर गांव के 44 वर्षीय व्यक्ति तथा कराड़ा गांव के 67 वर्षीय व्यक्ति को बहुतकनीकी संस्थान बड़ु में संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। इसके अतिरिक्त चंगर गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति, कक्कड़ क्षेत्र के 41 वर्षीय व्यक्ति तथा पदेहड़ गांव के 34 वर्षीय व्यक्ति को नवोदय विद्यालय डुंगरी में संस्थागत संगरोध में रखा गया था। जालंधर से अपनी पत्नी का उपचार कर लौटा डुग्घा गांव का 75 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति भी कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। इसके अतिरिक्त मुंबई से लौटे चार और लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें नादौन क्षेत्र के कश्मीर का 45 वर्षीय व्यक्ति बड़ा मनोटी में संस्थागत संगरोध में था। बड़सर के भलाट का 63 वर्षीय व्यक्ति, चनबल का 22 वर्षीय युवक वचलबोला का 18 वर्षीय युवक दियोटसिद्ध में संस्थागत संगरोध में रखे गए थे। देर शाम प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित सात व्यक्तियों का ब्योरा भी एकत्र किया जा रहा है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि यह सभी संक्रमित व्यक्ति संस्थागत संगरोध में रखे गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में प्रशासन का सहयोग बनाए रखें। संबंधित उपमंडलाधिकारियों (ना.) को इन क्षेत्रों को सील (बंद) करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें