फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन अस्पताल में उपचार के लिए आए चार मरीज निकले कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। सिविल अस्पताल नादौन में सोमवार को उपचार करवाने पहुंचे चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में इन चारों के रोगग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। इसके चलते नादौन अस्पताल को एक दिन के लिए सील किया गया तथा पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। उपमंडल नादौन में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इससे पूर्व रविवार देर शाम नादौन के निकट जंगलू गांव में 7 लोग संक्रमित पाए गए। 2 दिनों में नादौन क्षेत्र में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पिछले सप्ताह में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह नादौन अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाने आए लोगों में से चिकित्सकों को कुछ लोगों में संक्रमण की आशंका हुई। जिसके चलते इन लोगों का अस्पताल में ही रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पूर्व जंगलू गांव के एक व्यक्ति का कोरोना संक्रमण के कारण देहांत हो गया था। यह सभी सातों उसी व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए थे। इन मामलों के लगातार बढ़ने से विभाग भी चिंतित है। बीएमओ ने सोमवार शाम तक अस्पताल को पूरी तरह सील करने के आदेश दिए और पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवाया।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएमओ डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि अस्पताल को सोमवार सायं तक बंद किया गया। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने तथा मास्क और उचित दूरी के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों को उनके यहां आते ही सूचना देने और सैंपल करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें