फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जेल के 24 कैदियों समेत जिला में 27 और लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को हमीरपुर जेल में कैद 24 कैदियों समेत 27 लोग आरटी पीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल के कुल 61 कैदियों के सैंपल लिए गए थे। जेल के कैदियों के पॉजिटिव पाए जाने के बारे प्रशासन जानकारी जुटा रहा है। सभी कैदी एक साथ ही पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

कैदियों को पेशी के लिए नियमित रूप से जेल से बाहर ले जाने के दौरान इनके संक्रमण का शिकार होने की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी चौहान ने कहा कि 24 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके संपर्कों की जांच की जा रही है। सभी कैदी बिना लक्षणों के पॉजिटिव हैं। वहीं पॉजिटिव पाए गए कैदियों में 32 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति , 46 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीयऊ व्यक्ति, 22 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति , 37 वर्षीय व्यक्ति और 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन 84 वर्षीय बुजुर्ग, मैरे की 57 वर्षीय महिला और चकमोह के 10 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने 27 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें