फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, 113 हुए सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को 23 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल 113 सक्रिय केस हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर विभाग ने टेस्टिंग भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को आरटीपीसीआर जांच में साठ सैंपल जांचे गए। इनमें से सात सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 291 सैंपल जांचे गए। इनमें 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमित 23,621 हो गए हैं। 23,177 लोग ठीक हो चुके हैं और 330 लोगों की मौत हुई है। चार मरीज डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं, जबकि शेष 109 गृह संगरोध में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। लोग एहतियात बरतें और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें