हमीरपुर। जिले में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। आरटी पीसीआर टेस्ट में 7 और एंटीजन रैपिड टेस्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि आरटी पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आए लोगों में बड़सर तहसील के गारली गांव का 24 वर्षीय युवक, बड़सर के ही अंबैहड़ी गांव का 41 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर का 76 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, बरोहा की एक औद्योगिक इकाई में उत्तर प्रदेश से आया 20 वर्षीय युवक, जाहू का 50 वर्षीय व्यक्ति, मैड़ क्षेत्र के गांव भगेटू का 41 वर्षीय व्यक्ति और करोट क्षेत्र के गांव बनाल का 23 वर्षीय युवक शामिल है।
सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से 53 सैंपल लिए गए। इनमें से 2 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए लोगों में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का 56 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कॉलेज की एसआरएल लैब का 58 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।