फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर ने ऊना को 10 के मुकाबले पांच अंक से पराजित किया

विज्ञापन
भरेड़ी में राज्यस्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। 20वीं सब जूनियर, जूनियर और 25 वीं सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राम दित्ता मेमोरियल शारीरिक शिक्षा कॉलेज भरेड़ी में रविवार को हुआ। इस दौरान सरकाघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में सब जूनियर मुकाबले में मंडी, स्पोर्ट्स क्लब सरकाघाट, हमीरपुर और कांगड़ा जिला की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने कहा कि प्रतियोगिता में आठ जिलों और पांच मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स क्लबों के 250 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग का पहला मैच हमीरपुर और ऊना के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें हमीरपुर ने ऊना को 10 के मुकाबले पांच अंक से पराजित कर दिया। इसी तरह प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच हमीरपुर और आरकेआई स्पोर्ट्स क्लब नवाही देवी और दूसरा मैच मंडी और स्पोर्ट्स क्लब सरकाघाट के बीच खेला जाएगा। जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब सरकाघाट ने स्पोर्ट्स क्लब सरौन को पराजित किया। जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच मंडी और स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा। जबकि, दूसरा मैच हमीरपुर और कांगड़ा की बीच होगा। सीनियर वर्ग के मुकाबले में हमीरपुर ने बिलासपुर को 13 अंक के मुकाबले सात अंक के पराजित किया। जबकि एक अन्य मुकाबले में मंडी ने ऊना को पराजित किया। सीनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच मंडी और स्पोर्ट्स क्लब तलेली के बीच होगा। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, लता पठानिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी वाणी ठाकुर, आरती, तब्सुम, विशाल, आदर्श, साजन, पूजा गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें