फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड कॉपी कर सैनिक के खाते से उड़ाए 13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एटीएम कार्ड कॉपी करके शातिरों ने एक सैनिक के खाते से 13 लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित सैनिक ने इस संबंध में पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर गांव के सेना में कार्यरत अजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि दिसंबर माह में नादौन के एक एटीएम पर उसकी पत्नी के एटीएम कार्ड के साथ किसी ने धोखाधड़ी की थी। इस कारण प्रतिदिन उसके खाते से 20-20 हजार रुपये निकलते रहे। इस दौरान सैनिक जम्मू कश्मीर में अपनी ड्यूटी पर था। वहां पर सिग्नल न होने के कारण वह अपने फोन पर खाते से निकासी के संबंध में कोई भी मैसेज देख नहीं पाया।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब ड्यूटी के बाद कहीं सिग्नल होने पर अजय कुमार ने अपने फोन पर 13 लाख की राशि की निकासी के बारे में आए मैसेज पढ़े। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस तथा संबंधित बैंक मामले की छानबीन में जुट गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने इस कार्ड की धोखे से कोई कॉपी बना ली है। इस कारण कोई खाते से आराम से पैसे निकालता रहा। अजय का कहना है कि जहां वह ड्यूटी पर तैनात थे यदि वहां मोबाइल सिग्नल होता तो उसे इस निकासी का तुरंत पता चल सकता था और वह समय रहते कार्रवाई कर सकता था। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पहले मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें