फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट बिजली मीटरों के संचालन के लिए अणु में बनेगा नियंत्रण कक्ष

Sat, 05 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्मार्ट बिजली मीटरों के संचालन के लिए अणु में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। इसमें दस कंप्यूटर सहित अन्य सहायक उपकरण लगेंगे।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में स्मार्ट बिजली मीटर के उपभोक्ताओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। कौन सा बिजली उपभोक्ता कितनी यूनिट खर्च कर रहा है, कितने उपभोक्ताओं के घर बिजली मीटर लग चुके हैं, सहित अन्य जानकारियां मिलेंगी। जिला हमीरपुर में करीब दो लाख 15 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटरों के स्थान पर नए बिजली मीटर लगाए जाएंगे।
इन स्मार्ट मीटर में विशेष प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता किसी भी समय खर्च हुई बिजली की जानकारी अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा के शुरू होने से घर-घर बिजली रीडिंग के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर में सॉफ्टवेयर जोड़ा गया है। स्मार्ट मीटर अपने आप कम्युनिकेट होते हैं। सॉफ्टवेयर स्वत: ही बिजली बिल अदा नहीं करने पर कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीएसईबीएल हमीरपुर जोन (ऑपरेशन) के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि अणु में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण लगाए जाने हैं। स्मार्ट मीटर भी जल्द ही लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता भी बिजली मीटर के प्रयोग संबंधित जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें