फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क से नहीं हटाया मलबा, दुर्घटनाओं की आशंका

Sat, 05 Jul 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बारी मंदिर के समीप सड़क से नहीं हटाया गया मलबा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। बारी मंदिर में जल शक्ति विभाग का करीब बीस मीटर डंगा नेशनल हाईवे 03 पर डंगा गिरने के बाद बिखरे पाइप को जल शक्ति विभाग ने उठा लिया है। वहीं, टूटे डंगे पर तिरपाल लगा दी गई है। घटना के 36 घंटे बाद भी एनएच निर्माण कंपनी ने सड़क से मलबा नहीं हटाया है। सड़क पर बिखरा मलबा दुर्घटना को न्योता दे रहा है। बुधवार रात्रि को यह डंगा टूटा था। वीरवार सुबह फिर इसी जगह पर भू-स्खलन हुआ। वाहन चालक सावधानीपूर्वक यहां से गुजर रहे हैं। जल शक्ति विभाग बारी मंदिर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर ने कहा कि पाइप हटा लिए हैं। वहीं, एनएच 03 इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे से मलबा जल्द हटाया जाएगा। फिलहाल हमीरपुर-आवाहदेवी सड़क पर यातायात बहाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें