फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर किया अंशदान

Sun, 08 Dec 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अंशदान करते उपायुक्त। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह और जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने युद्धों और सैन्य अभियानों में बलिदान या घायल हुए सैनिकों और उनके परिजनों के लिए अंशदान किया।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक, स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने उपायुक्त को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया और अंशदान प्राप्त किया। इस अवसर पर एडीएम राहुल चौहान, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, डॉ. सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी योगदान दिया। उपायुक्त ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सहायता के लिए विशेष झंडा लगाकर राशि एकत्र की जाती है। यह राशि बलिदानियों के परिवारों और दिव्यांग सैनिकों की मदद में खर्च होती है और आयकर मुक्त होती है। उपायुक्त ने सैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में दान पेटी स्थापित करें, ताकि यहां आने वाले आम नागरिक भी इस नेक कार्य में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें