फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध के जंगल में मलबा डंप करने पर ठेकेदार को जुर्माना

Fri, 19 Dec 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में ठेकेदार द्वारा वन विभाग की जमीन पर फेंका गया मलबा। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को भवन गिराने के कार्य में जुटे ठेकेदार को जंगल में मलबा डंप करने पर वन विभाग ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार वन विभाग की जमीन पर मलबा फेंक रहा था।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को वन विभाग की जमीन पर मलबा न फेंकने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन लगातार कोताही बरतने पर आखिरकार जुर्माना लगाया गया है। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बाबा बालक नाथ मंदिर में नए भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। इस निर्माण से पूर्व पुराने भवनों को हटाया जा रहा है।
मंदिर न्यास ने इन भवनों को गिराने का काम एक ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार मलबे के निपटान को लेकर सही नीति नहीं अपना रहा था। इससे धूल उड़ने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही थीं और दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा था। वहीं, इसके कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है और वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

लंगर भवन के समीप चल रहे कार्य पर वन विभाग द्वारा वीरवार को दबिश दी गई और वन विभाग की भूमि पर मलबा गिराने पर ठेकेदार से पांच हजार रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। वन विभाग ने ठेकेदार को भविष्य में मलबा न फेंकने के निर्देश दिए हैं।

कोट
ठेकेदार की ओर से सही तरीके से काम न करने को लेकर कार्रवाई करते हुए पहले भी नोटिस जारी किया था। टेंडर के समय ही सारे नियम दर्शाए गए थे, जिसमें लिखा गया था कि मलबे का निष्पादन करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। यदि ठेकेदार नियमों के तहत कार्य नहीं करता है, तो न्यास प्रशासन इस पर कड़ा संज्ञान लेगा।
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास

दियोटसिद्ध के जंगल में मलबा गिरा है, जिसके तहत वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

-विक्रम कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें