फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों की आज आएगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत दांदडू में मुंबई से लौटे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक और सेकेंडरी संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी। जिला हमीरपुर से 289 नमूने जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर लैब और नेरचौक मंडी भेजे गए हैं। ग्राम पंचायत दांदड़ू की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दांदड़ू में संस्थागत संगरोध केंद्र में रखे गए मुंबई से लौटे एक व्यक्ति के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने ग्राम पंचायत दांदड़ू के वार्ड नंबर-3 (कशवाड़ गांव), वार्ड नंबर-5 (समैला एवं दांदड़ू गांव) तथा वार्ड नंबर-6 (छुछमी, आदरी व लाभण गांव) को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से अब न तो कोई व्यक्ति अथवा वाहन बाहर निकल सकेगा और न बाहर से भीतर जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त कर दी गई है और इनमें स्थित दुकानें एवं बैंक इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। लोगों को दूध, किराना, फल-सब्जियों, दवाइयों, रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन की ओर से घरद्वार पर ही की जाएगी। इस पंचायत क्षेत्र में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के अंतर्गत डेढ़ हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संक्रमित व्यक्ति मुंबई से दो अन्य व्यक्तियों के साथ यहां टैक्सी से 13 मई को ही पहुंचा था और संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था। अगले दिन ही इसके नमूने भी ले लिए गए थे। संस्थागत संगरोध में होने के कारण यह अधिक लोगों के संपर्क में नहीं आया है लेकिन, एहतियातन इसके प्राथमिक संपर्कों के बारे में पता किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के परिजन अपने गांव में ही हैं। इसके साथ इसी पंचायत का एक अन्य व्यक्ति भी टैक्सी में आया था, जिसके नमूने भी अगले दिन जांच के लिए भेजे गए थे और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीसरा व्यक्ति नादौन उपमंडल की पुतड़याल पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया है और उसका नमूना भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें