फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सस्ते राशन के लिए उपभोक्ताओं को काटने पड़ रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपुओं में पॉस मशीन का सर्वर डाउन होने का दिया जा रहा हवाला
विज्ञापन

नादौन में बीते चार दिन से राशन लेने में आ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में उचित मूल्यों की दुकानों पर राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माह के अंतिम दिनों में उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए हर बार परेशान होना पड़ता है। पीओएस (पॉस) मशीन के खराब होने के कारण या सर्वर डाउन होने के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों को बार-बार सस्ते राशन के लिए डिपुओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार लगातार सर्वर डाउन होने के चलते उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जाता है। उपभोक्ता इस बात को लेकर खासे परेशान हैं और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। उपभोक्ताओं सीमा, पूजा, देशराज, अमरजीत, बीना, रणजीत आदि ने कहा कि उन्हें लगातार डिपुओं पर आते हुए तीन दिन हो गए हैं लेकिन सर्वर डाउन होने या मशीन फिंगर प्रिंट नहीं ऊठा रही.. का हवाला देकर राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं ने सरकार से जल्द से जल्द सर्वर को सही करने की मांग उठाई है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। साथ ही उपभोक्ताओं ने यह भी मांग रखी है कि यदि ऑनलाइन प्रणाली में खामी आती है तो फिर उसके स्थान पर ऑफलाइन राशन देने का प्रावधान भी रखा जाए। उधर, नादौन के सेल्समैन ने कहा कि नियमानुसार बिना फिंगर प्रिंट के उपभोक्ताओं को उनकी सामग्री नहीं दे सकते। माह केे अंतिम दिनों यह परेशानी पेश आती और अन्य दिनों में सब ठीक रहता है। इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफएससी अरविंद शर्मा ने कहा कि माह के अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण ऐसी परेशानी पेश आती है। जो उपभोक्ता इस माह सर्वर की खराबी के चलते राशन नहीं ले पाएंगे उन्हें बैकलॉग में राशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें