स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकालते हुए उपभोक्ता कल्याण मंच के पदाधिकारी व अन्य । संवाद
बिझड़ी /दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ता कल्याण मंच ने बुधवार को ताल स्टेडियम बिझड़ी में बैठक के बाद रैली निकाली। मंच ने स्मार्ट मीटरिंग योजना पर पुनर्विचार करने, उपभोक्ताओं के समक्ष सभी तथ्य सार्वजनिक करने और दबाव बनाकर मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने की मांग उठाई।
मंच संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि स्मार्ट मीटरों की लागत बिजली उपभोक्ताओं से टैरिफ के माध्यम से वसूली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडीएसएस योजना के तहत उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करना या बिजली काटने की चेतावनी देना उचित नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की।
मंच ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कैलाश चंद बने इकाई के संयोजक
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बैठक के दौरान उपभोक्ता कल्याण मंच की बिझड़ी इकाई का गठन किया गया। कैलाश चंद को संयोजक, धरम चंद को सह संयोजक, प्रवीण कुमार को सचिव तथा राकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित पदाधिकारियों को 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंपा गया। इस अवसर पर सुरेश राठौड़, जितेंद्र धीमान, ओपी शास्त्री, चैन सिंह, मेहर चंद, धर्म चंद, प्रवीण कुमार, जोगिंदर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद