फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खरीड़ी मैदान पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों निर्माण कार्यों पर 65 करोड़ का बजट किया जा रहा है खर्च
विज्ञापन


मैदान में निर्माणाधीन भवन परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों का होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के साथ सटे खरीड़ी मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पर 65 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। युवा सेवाएं व खेल विभाग ने निर्माण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग को राशि भेज दी है। 18917 स्क्वेयर मीटर के इस मैदान पर अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज, भूतल पर पार्किंग, स्विमिंग पूल, चेंजिंग रूम, प्रथम तल पर जिम, मेडिकल रूम, डोरमेट्री, द्वितीय मंजिल पर मल्टीपर्पस हाल जिसमें कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, योग, टेबल टेनिस तथा तीसरी मंजिल पर बैडमिंटन खेलने की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। इसी तरह छत पर टेनिस कोर्ट का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इस बहु मंजिला भवन परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा सकेगा। इससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व इंडोर स्टेडियम मैदान में उचित सुविधाएं न होने खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और खिलाड़ी लंबे समय से मैदान में मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग कर रहे थे। खिलाड़ियों की मांग पर विभाग ने इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इससे खिलाड़ियों और दुकानदारों को काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि खरीड़ी मैदान पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें