फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डली में सीर खड्ड पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 27 Nov 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डली में पुल के निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले वैकल्पिक सड़क का निर्माण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग ने बस्सी से तताहर सड़क को जोड़ने के लिए डली में सीर खड्ड पर 4.16 करोड़ से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वाहनों की आवाजाही के लिए सीर खड्ड में वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया गया है।
हालांकि इस स्थान पर पहले से पुराना पुल है, लेकिन चौड़ाई कम होने के कारण एक ही वाहन बड़ी मुश्किल से निकलता है। बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क के विस्तारीकरण के कारण नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। दो स्पेन वाले नए पुल की चौड़ाई करीब 11 मीटर और लंबाई 44.33 मीटर होगी।इससे दो वाहन पुल से आसानी से निकल सकेंगे।
विज्ञापन

बस्सी से तताहर सड़क पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सड़क के विस्तारीकरण के साथ नए पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पुल में पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी बनेगा। इससे पहले चंदरूही और डली के पास ही तीन नई पुलियों का निर्माण किया गया है। डली में नए पुल के बनने से मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल और हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की करीब 25 से 30 हजार आबादी के लोगों को जाने के लिए अच्छी व सुगम सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस पुल का निर्माण कार्य मंडी जिले के लड़भड़ोल के ठेकेदार को आबंटित किया है। नए पुल के निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें