फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के बुंबलू में हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 18 Sep 2023 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुंबलू में खड्ड किनारे हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में हेलीपैड के चारों ओर चहारदीवारी लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अन्य प्रस्तावित कार्य पूरे किए जाएंगे। बुंबलू में हेलीपैड के निर्माण कार्य के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में 1.10 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है।निर्माण कार्य के लिए प्रथम किस्त के तौर पर लोक निर्माण विभाग के पास 25 लाख रुपये की बजट राशि पहुंच गई है।
विज्ञापन


इससे विभाग ने हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। बुंबलू में हेलीपैड बनने से बड़सर उपमंडल के साथ ही अन्य क्षेत्रों को भी काफी लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के चलते निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई है लेकिन कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में हेलीपैड के चारों ओर चहारदीवारी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें